img-fluid

एक ही चिता पर अंतिम संस्कार: पति का शव देखते ही पत्नी ने भी त्यागे प्राण, ग्रामीणों ने कही ये बात

January 03, 2022

नागौर। राजस्थान के नागौर से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक पत्नी ने पति का शव देखते ही प्राण त्याग दिया। बताया जाता है कि दोनों की शादी 58 साल पहले हुई और इतने लंबे समय का साथ छूटने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं।

78 साल के बुजुर्ग को सांस लेने की समस्या
परिजन के अनुसार 78 साल के बुजुर्ग को कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शनिवार को जब अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हें पहले नागौर और फिर जोधपुर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। शव सुबह 8 बजे घर पहुंचा। शव देखते ही पत्नी को जोरदार सदमा लगा और मौत हो गई।


शादीशुदा बेटियों ने दी मुखाग्नि
परिजनों के अनुसार बुजुर्ग दंपती को कोई बेटा नहीं है। केवल दो बेटियां ही हैं। इसके चलते दोनों बेटियों ने ही अर्थी को कंधा दिया। एक ही चिता पर माता-पिता को मुखाग्नि दी गई।

ग्रामीणों ने कहा- दोनों में अटूट प्रेम था
मृतक राणाराम सेन का करीब 58 साल पहले भंवरी देवी के साथ शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में अटूट प्रेम था। दोनों हमेशा एक साथ रहते थे और अब एक साथ दुनिया छोड़ी है।

Share:

  • INDORE : 37 एकड़ किराए पर ली जमीन पर बनेगा मेट्रो प्रोजेक्ट का कॉस्टिंग यार्ड

    Mon Jan 3 , 2022
    सॉइल टेस्टिंग के लिए रिंग भी पहुंची, पहले स्टेशन का काम गांधी नगर ब्रिज के पास जल्द होगा शुरू इंदौर। मेट्रो प्रोजेक्ट (metro project)  के पहले चरण में तो तेजी आ ही गई है, वहीं पिछले दिनों मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने दूसरे चरण के कार्यों का भूमिपूजन (bhoomi pujan) किया, उसके तहत रेलवे स्टेशन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved