
भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर एक होटल में बीती रात दो युवकों ने टीकमगढ़ से आई महिला रोग विशेषज्ञ से छेड़छाड़ और गालीगलौज कर दी। डॉ. ने घटना की जानकारी डायल 100 को दी और डायल 100 की टीम डॉ. समेत दोनों युवकों को थाने ले आई। थाने लाने के बाद डॉ. ने लिखित शिकायती आवेदन दिया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और गालीगलौज का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जबलपुर और देवास के रहने वाले हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved