img-fluid

अरब सागर में पकड़े गए 10 पाकिस्तानी, नाव पर सवार होकर भारतीय सीमा में कर रहे थे प्रवेश

January 09, 2022

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षकों के हाथ रविवार को बड़ी उपलब्धि लगी है। तटरक्षक जहाज ‘अंकित’ ने शनिवार रात अरब सागर में अपने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी नाव ‘यासीन’ को पकड़ा है। इस नाव में चालक दल के साथ 10 पाकिस्तानी सवार थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तानी नाव भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी चालक दल को पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया जा रहा है।


जहाज को देखते ही वापस भागने की कोशिश
भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नाव भारतीय जल क्षेत्र के अंदर छह से सात मील की दूरी में प्रवेश कर चुकी थी। जैसे ही भारतीय तटरक्षक जहाज को पाकिस्तानी नाव ने देखा वे वापस भागने लगे, जिसके बाद तटरक्षकों कार्रवाई करते हुए नाव को पकड़ा। नाव से अब तक दो टन मछली और 600 लीटर ईंधन बरामद किया गया है। पोरबंदर पहुंचने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।

Share:

  • पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एसआई ने किया युवती से बलात्कार

    Sun Jan 9 , 2022
     आरोप: शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी पुलिसकर्मी फरार भोपाल। मंडीदीप की एक युवती ने पीएचक्यू में पदस्थ सब इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दोनों की दोस्ती एक साल पहले फेसबुक पर हुई थी। दोस्ती जब प्रेम-प्रसंग में बदल गई तो एसअई ने शादी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved