
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों की कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रुप के सदस्य प्रदेश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाह कर चुके हैं। वर्तमान तीसरी लहर की आक्रामकता भले कम हो लेकिन सभी सावधानियों को बरतने की आवश्यकता है। इस दिशा में ग्राम में हमारे जागरूक पंचायत प्रतिनिधि जो पूर्व में उत्तरदायित्व निभा चुके हैं, उन्हें समाज हित में सक्रिय होना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved