कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में लड़की हूं लड़ सकती हूं के जिस नारे से पार्टी का अभियान चलाया है, उसके खिलाफ मध्य प्रदेश भाजपा ने हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा लड़की को लड़ाती नहीं है। भाजपा लड़की हूं पढ़ सकती हूं, के नारे पर काम करती है।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान को मकर संक्रांति पर मध्य प्रदेश में भी लांच किया है। महिला कांग्रेस ने इस अभियान को अपने हाथ में लिया है। कांग्रेस के इस अभियान को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा ने जवाबी हमला किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल लड़ाने का काम करती है। फूट डालो राज करो की नीति पर काम करती है।
भाजपा का नारा लड़की को पढ़ाओ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा ने बेटी बचाओ से लेकर बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाया है जिसके कारण आज महिला-पुरुष का अनुपात लगभग बराबरी पर आया है। 2015 में यह अनुपात मध्य प्रदेश में 912 होता था, आज वह 958 पहुंच गया है। यह सामाजिक परिवर्तन भाजपा की सरकारें करती हैं। कांग्रेस केवल लड़ाने का काम करती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेटियों को केवल पढ़ने दो, देश के लिए काम करने दो।
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के नये मामलों (new cases of corona) में तेजी से इजाफा (Rapid increase) हो रहा है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 6970 नये मामले (6970 new cases of corona) सामने आए हैं, जबकि 2106 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों […]
डेस्क। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से कथित यौन शोषण और हिंसा के मामले ने पूरे देश को चकित कर दिया है। विपक्षी दल राज्य की सीएम ममता बनर्जी को घेर रहे हैं तो वहीं, अब कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी इस मामले में कड़ा एक्शन लिया है। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने […]
पीएम मोदी शुक्रवार को 16वें G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम पहुंचे। 2020 की शुरुआत में वैश्विक महामारी के फैलने के बाद से यह पहला इन-पर्सन जी20 शिखर सम्मेलन है। अपनी यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी (PM Modi) ने रोम के पियाजा गांधी में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को श्रद्धांजलि दी […]
भोपाल: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों (29 Lok Sabha seats of Madhya Pradesh) पर बीजेपी और कांग्रेस (BJP and Congress) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन प्रदेश की कुछ सीटों की चर्चा इस चुनाव में सबसे ज्यादा हो रही है. क्योंकि इन सीटों पर पिछले कुछ […]