img-fluid

घर के सामने खेल रहे बालक को ट्रेक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत

January 20, 2022

राजगढ़। कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम मस्तुखेड़ी (Village Mastukhedi of Kuravar police station area) में घर के सामने खेल रहे 8 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार ट्रेक्टर (tractor) ने टक्कर मार दी, जिससे बालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को ट्रेक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।



  • थानाप्रभारी आरएस.सक्तवात के अनुसार बीती शाम ग्राम मस्तुखेड़ी निवासी शुभ उर्फ मासूम (8) पुत्र कैलाश मालवीय घर के सामने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 06 एबी 3845 ने बालक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मोहन पुत्र रामप्रसाद मालवीय की शिकायत पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

     

    Share:

  • नवलखा लेफ्ट टर्न में बाधक मकानों के हिस्से आज हटाएंगे

    Thu Jan 20 , 2022
    इन्दौर। नवलखा चौराहे (Navlakha intersection) के लेफ्टटर्न (left turn) को लेकर भी पूर्व में निगम (corporation) ने एमपीईबी की बाउंड्रीवाल (boundary wall) और कई दुकानें हटा दी थीं और आज भंवरकुआं (Bhanwarkuan) की ओर जाने वाले लेफ्टटर्न (left turn) की अंतिम बाधाएं भी हटाई जाएंगी। वहां कुछ मकानों के हिस्से बाधक हैं, जिन्हें तोड़ा जाएगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved