
बालीवुड कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी होंगे शामिल
इंदौर। बड़े कलाकारों की फिल्म (film) की शूटिंग (shooting) पूरी होने के बाद अब जल्द ही स्थानीय कलाकारों और बाल कलाकारों को लेकर एक फिल्म की शूटिंग होने जा रही है। इसमें स्थानीय स्तर पर ही ऑडिशन (auditions) लिए जाएंगे।
फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। इसको लेकर पहले कॉस्टिंग की जाएगी और उसके बाद ही नाम तय किया जाएगा। फिलहाल इंदौर में सारा अली खान (sara ali khan) और विक्की कौशल (vicky kaushal) की फिल्म लुकाछिपी की शूटिंग पिछले एक महीने से चल रही थी। अब दूसरी फिल्म बच्चों पर आधारित रहेगी। इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा, जिसमें प्रदेश के कलाकार शामिल होंगे। मुख्य भूमिका बॉलीवुड (bollywood) कलाकारों की हो सकती है। फिल्म के कॉस्टिंग डायरेक्टर हिमांशु सोलंकी रहेंगे। फिल्म की कॉस्टिंग दादा साहेब फालके (dadasaheb phalke) एक्टिंग एंड फिल्म एकेडमी में की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्माण अर्जुन भारती फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है और इसके लेखक एवं निर्देशक अर्जुन भारती हैं। वहीं फिल्म की एडिटर अनुराधा सिंह (anuradha singh), जो स्लम डॉग मिलेनियर (slum dog millionaire), मिलियन डॉलर, मैरीगोल्ड और यंगिस्तान जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं इस फिल्म को एडिट करेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved