उज्जैन। अगले माह से शुरू होने वाले भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान को लेकर भाजपा ने तय किया है कि वह अब ऑनलाइन चंदा ही लेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। 11 फरवरी से यह अभियान शुरू होना है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी भाजपा अब अपनी पार्टी के संचालन के लिए हर साल की ही तरह राशि इक_ा करने जा रही है। प्रत्येक जिले से इक_ा की जाने वाली इस राशि का उपयोग पार्टी के कार्यक्रमों के संचालन के लिए किया जाता है और इसमें से आधी राशि संबंधित जिले को दी जाती है। पिछले साल इंदौर भाजपा संगठन को 5 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए भाजपा नेताओं ने इक_ा कर प्रदेश संगठन को सौंपे थे। बताया जा रहा है कि इस बार भी लक्ष्य बढ़ाकर दिया जाएगा।
11 फरवरी से शुरू होने वाले इस अभियान को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन अपनी रूपरेखा तैयार कर रहा है। बूथ विस्तारक अभियान निपटने के बाद कार्यकर्ताओं को इस योजना पर काम करने के लिए दिया जाएगा। इसे माइक्रो डोनेशन नाम दिया गया है, जिसमें 5 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए की सहयोग निधि देना होगी, जो ऑनलाइन होगी। इच्छा से कोई भी इससे ज्यादा की सहयोग निधि ऑनलाइन भाजपा के खाते में जमा कर सकता है। स्थानीय स्तर पर अभी इस योजना की जानकारी नहीं है। संगठन का कहना है कि भोपाल से पूरी कार्ययोजना आने के बाद स्थानीय स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें जवाबदारी दी जाएगी।
उज्जैन। साक्षरता हर व्यक्ति का अधिकार है जिसे पूर्ण करने हेतु प्रौढ़ साक्षरता पहली प्राथमिकता है एवं पढऩा-लिखना अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रौढ़ों को समयबद्ध नीति के अंतर्गत साक्षर करने के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सफल बनाएंगे। यह बात कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित पढऩा […]
उज्जैन। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित तत्कालिन सिंधिया रियासत (Scindia princely state) के कालियादेह महल (Kaliadeh Palace) पर वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही लोग पिकनिक मनाने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। खासकर रविवार को यहां सैकड़ो शहरवासी जुट जाते हैं। यहां महल के सामने शिप्रा नदी के बहाव क्षेत्र में स्थित 52 […]
कांग्रेस नेता अशोक भाटी ने शिव भक्तों और पितृ शक्तियों को कराए चौरासी महादेव, नौ नारायण और सप्त सागर के दर्शन उज्जैन। चौरासी महादेव, नौ नारायण और सप्त सागर की यात्रा कांग्रेस नेता अशोक भाटी शिव भक्तों और पितृ शक्तियों को करा रहे हैं। पांचवें दिन भक्तों ने द्वारपालेश्वर महादेव के पिंग्लेश्वर गांव, कायावरोहणेश्वर महादेव […]
5 फरवरी को होगा ऋतुराज बसंत का आगमन भस्मार्ती में उड़ेगा गुलाल-चढ़ेंगे पीले फूल उज्जैन। 5 फरवरी को ऋतु परिवर्तन का महापर्व बसंतोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन भगवान महाकाल की भस्मार्ती में गुलाल उड़ेगा और भस्मार्ती के बाद भगवान को केसरिया पंचामृत से स्नान कराया जाएगा और उन्हें पीले वस्त्र और फूल चढ़ाए जाएंगे। महाकाल […]