
उज्जैन। सप्त सागरों के उद्धार के लिए धरना दे रहे संतों ने एक दिन पहले गोवर्धन सागर तट पर शहर के हर वर्ग को सप्त सागरों के उद्धार के लिए आगे आने तथा इसमें सहयोग करने का आह्वान किया गया। संतों के आह्वान पर जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सर्व समाज के लोग आगे आए तथा श्रमदान किया और उन्होंने स्वैच्छा से दान भी दिया। इससे एक ही दिन में गोवर्धन सागर के उद्धार के लिए 6 लाख रुपए की राशि जमा हो गई। रामादल अखाड़ा परिषद के आह्वान पर अंकपात मार्ग स्थित गोवर्धन सागर पर गुरुवार से श्रमदान की शुरूआत की गई है। धार्मिक महत्व के प्राचीन गोवर्धन सागर की दशा बदलने के अभियान में शामिल होने के लिए प्रत्येक वर्ग से सैकड़ो लोग जुटे। महज 3 घंटे के भीतर ही शहर के दानदाताओं ने गोवर्धन सागर के कायाकल्प के लिए करीब 6 लाख रूपए एकत्रित कर दिए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved