विदिशा। सांची (sanchi) में एक वाहन को ओवरटेक (Overtake) करते समय युवक बाइक से आगे चल रहे प्लाऊ वाले ट्रेक्टर (tractor) में घुस गया। गंभीर हालत में सांची अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां से विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन विदिशा लाते समय उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रंगई क्षेत्र में रहने वाले दिलीप पुत्र नरेन्द्र वर्मा मंगलवार को सांची की तरफ जा रहे थे। उसी स्थान पर आगे चल रहे एक बड़े चार पहिया वाहन को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार में प्लाऊ वाले ट्रेक्टर से टकरा गए। सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में सांची अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया। विदिशा लाते समय दिलीप ने दम तोड़ दिया। पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved