
महिदपुर। पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राम कुमार राय को ज्ञापन दिया गया जिसमें यह मांग रखी गई कि आए दिन पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा विधायक के इशारे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दायर किए जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही ग्राम लोटिया जुनार्दा में ईश्वरसिंह पिता विजयसिंह चौहान एवं अन्य तीन सगे भाईयों के खिलाफ झारडा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया, अगर पुलिस प्रशासन इसी प्रकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दायर करेगा तो भविष्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देते समय विशेष रूप से विनोद धाड़ीवाल, मदन सिंह राजपूत, गजेंद्र सिंह कंथारिया, पप्पू भाई नागौरी, कमलसिंह काचरिया, तूफानसिंह, मलखान सिंह, दिनेश बघेल, जीतू बाबा, श्याम सिंह इंदौख, विनोद धाड़ीवाल, पीयूष सकलेचा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved