img-fluid

टपरे में युवक की लाश मिलने से सनसनी

February 21, 2022

भोपाल। ऐशबाग इलाके में स्थित बरखेड़ी फाटक के पास बने एक टपरे में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके मुह से फैन निकल रहा था। बॉउी के पास खून के निशान मिले हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। एएसआई योगेंद्र सिंह यादव के अनुसार अनवर खान पुत्र सलीम खान (40)बरखेड़ी में रहता था। वह नशे का आदि था। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था और उसकी देख रेख के लिए कोई नहीं था। लगातार लेटे रहने के कारण उसकी पीठ में घाव हो गए थे। इससे उसके जिस्म में खून के निशान मिले। भूखे प्यासे रहने के कारण उसने कुछ संदिग्ध वस्तू खाई जिससे उसके मुह से फेन निकला है। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। एएसआई कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share:

  • अब सूखा नहीं, समृद्धि बनेगी बुंदेलखंड की पहचान

    Mon Feb 21 , 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का अभिनंदन भोपाल। बुंदेलखंड के हर खेत को पानी मिल सके, लोगों को पेयजल मिले, इसके लिए मोदी सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति दी है। हम अपनी ओर से, बुंदेलखंडवासियों की ओर से केंद्र की मोदी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं एवं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved