उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में शिव नवरात्र चल रही है। शिव नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार शाम को बाबा महाकाल ने शेषनाग स्वरूप में दर्शन दिए।
सायं पूजन के पश्चात भगवान महाकाल ने शेषनाग धारण किया। इसके पूर्व शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राम्हणों द्वारा महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से किया गया। सायं पूजन पश्चात बाबा महाकाल को नवीन लाल रंग के वस्त्र धारण करवाये गये। साथ ही मुकुट,मुण्ड माला एवं फलों की माला के साथ शेषनाग धारण करवाया गया।
बुधवार 23 फरवरी को महाकालेश्वर भगवान घटाटोप के स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved