इंदौर। तेजाजी नगर (Tejaji Nagar) क्षेत्र में डंपर (dumper) ने एक रिक्शा और एक एक्टिवा (activa) सवार युवती (girl) को टक्कर मार दी। हादसे में युवती सहित रिक्शा (rickshaw) के ड्राइवर ( driver) की मौत हो गई, जिनके शवों को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए अस्पताल (hospital) पहुंचाया गया।

तेजाजी नगर टीआई आरडी कानवा (RD Kanwa) ने बताया कि उमरीखेड़ा चमेलीदेवी कॉलेज (Chemledevi College) के सामने हादसा हुआ। दरअसल एक डंपर आंबाचंदन (Ambachandan) से चूरी भरकर देवगुराडिय़ा (Devguradiya) की ओर जा रहा था, तब उसने रिक्शा को टक्कर मार दी। रिक्शा में ड्राइवर सहित दो युवक और एक युवती सवार थे। 21 वर्षीय ड्राइवर गौरव पिता रामसिंह राजपूत निवासी एकता नगर भंवरकुआं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिक्शा में सवार करण निवासी सांवेर और राहुल पिता शंकरलाल निवासी एकता नगर घायल हुए हैं। रिक्शा में 20 साल की युवती भी सवार थी, उसकी भी मौत हो गई। युवती की पहचान लक्की पिता अनिल के रूप में हुई है। युवती अपने किसी रिश्तेदार को छोडक़र आ रही थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved