
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मेडिकल स्टूडेंट्स के हित में एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. सरकार के मुताबिक अब प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर ही फीस लगेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया है.
पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा, ‘हमने तय किया है कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर ही फीस लगेगी.’ सरकार के इस फैसले का फायदा उन गरीब छात्रों को मिलेगा जो पैसे की के चलते मेडिकल की पढ़ाई करने से चूक जाते हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved