img-fluid

किडनी के लिए फायदेमंद है ये लेमन ड्रिंक, इसे रोजाना पीने से खराब नहीं होंगे गुर्दे

March 03, 2026

नई दिल्ली। किडनी (Kidney) खून साफ (Cleansing blood) करने और शरीर से टॉक्सिन्स (toxins from the body) निकालने का काम करती है. लेकिन कई बार यही टॉक्सिन्स किडनी को डैमेज कर देते हैं और किडनी फेल हो जाती है. लेकिन, रोजाना एक ड्रिंक पीकर आप अपनी किडनियों को साफ कर सकते हैं और गुर्दे खराब होने से बचा सकते हैं। इस वर्ल्ड किडनी डे (World kidney day) पर जानते हैं कि किडनी को साफ करने वाली ड्रिंक कब और कैसे पीनी चाहिए।


  • गुर्दों के लिए फायदेमंद है नींबू (Lemon benefits for kidney)
    हार्वर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना 2 नींबू का रस पीने से यूरिन साइट्रेट बढ़ जाता है और किडनी से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं। वहीं, जो लोग रोजाना 2 से 2.5 लीटर पेशाब करते हैं, उन्हें किडनी स्टोन होने का खतरा कम होता है. किडनी को हेल्दी बनाने वाली इस ड्रिंक को आप सुबह के समय और दोपहर में पी सकते हैं।

    किडनी को साफ करने वाली लेमन ड्रिंक्स (Lemon Drinks for Kidney)
    – पुदीने वाला नींबू पानी
    – मसाला नींबू सोडा
    – कोकोनट शिकंजी

    1. पुदीने वाला नींबू पानी
    एक गिलास पानी में नींबू का रस, पुदीने का पत्ता और थोड़ी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर इस किडनी के लिए हेल्दी ड्रिंक का सेवन करें.

    2. मसाला नींबू सोडा
    एक गिलास में नींबू का रस, जीरा-धनिया पाउडर, चाट मसाला और सोडा अच्छी तरह मिलाएं. आपकी किडनी के लिए हेल्दी ड्रिंक तैयार है.

    3. कोकोनट शिकंजी
    इस हेल्दी किडनी ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास में नारियल का पानी डालें. इस पानी में नींबू का रस डालकर मिलाएं और पी लें.

    Share:

  • दही के साथ किशमिश का सेवन वरदान से कम नहीं, मिलते हैं कमाल के फायदे

    Tue Mar 3 , 2026
    नई दिल्‍ली। आप सभी जानते हैं कि तली-भुनी चीजें सेहत (Health) के लिए बड़ी नुकसानदायक होती है। ऐसे में आप चाय के साथ मठ्ठी, समोसा, कचौड़ी और चाट-पकौड़ी जैसी पेट और हार्ट के लिए अनहेल्दी चीजों से हेल्दी चीजों पर स्विच कर सकते हैं। भोजन के साथ दही (Curd) खाना हर किसी को खूब पसंद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved