
नई दिल्ली: पंजाब विधान सभा चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी बड़ी भारी बहुमत के साथ जीतती नजर आ रही है. आंकड़ों के मुताबिक आप को पंजाब में दो तिहाई बहुमत मिल सकता है. वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर बनी हुई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी है.
सिद्धू ने AAP को दी जीत की बधाई
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते आप को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ‘जनता की आवाज भगवान की आवाज है. पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें. आप को बधाई !’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved