img-fluid

करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुंडवाया सिर

March 11, 2022

राजगढ़। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद शर्त हारने पर नरसिंहगढ़ के लखनवास मंडलम अध्यक्ष (Lakhanwas Mandalam President of Narsinghgarh) ने शुक्रवार को बीच चौराहे पर सिर मुंडवाया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने दाढ़ी, मूंछ और सिर मुंडवाकर (shaving his head) अपना वचन निभाया।



जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ क्षेत्र के लखनवास मंडलम अध्यक्ष बाबू मीना ने पांच राज्यों के चुनावों को लेकर दावा किया था कि चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी, वहीं एक राज्य में सपा सरकार बनाएगी। उन्होंने शर्त लगाई थी कि कांग्रेस चार राज्यों में सरकार नही बना पाई तो वे मुंडन करवाएंगे। यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस की करारी हार के बाद मंडलम अध्यक्ष बाबू मीना ने शर्त हारने पर दाढ़ी, मूंछ और सिर मुंडन करवाकर प्रतिज्ञा पूरी की।

Share:

  • नेत्रहीन बैंककर्मी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को 20 साल की सजा

    Fri Mar 11 , 2022
    भोपाल। कोरोना (corona) की पहली लहर के दौरान अप्रैल 2020 में शाहपुरा निवासी नेत्रहीन बैंक कर्मचारी (blind bank employee) से दुष्कर्म के आरोपित को अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साढ़े तीन हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जज ने फैसले में कहा कि नेत्रहीन महिला के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved