
भोपाल। नशे के आदि एक युवक ने नशा करने के इरादे से सेनेटाइजर पी लिया इससे उसकी मौत हो गई। घटना ऐशबाग इलाके की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव मर्चूरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। परिजन के मिलने के बाद उसका शव पीएम के बाद सौंपा जाएगा। पुलिस के अनुसार छोटू अहिरवार (40) ऐशबाग स्टेडियम के पास रहता था। उसका कोई स्थाई ठिकाना नहीं था। वह भीख मांगकर अपना गुजारा करता था और नशे का आदी था। गत 6 मार्च को उसे एंबुलेंस तबीयत बिगडऩे के बाद हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी, वहां उसका इलाज चल रहा था। उसने डॉक्टर को बताया था कि नशे के लिए उसने सेनेटाइजर पी लिया था। इलाज के दौरान शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे छोटू की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसके परिजन का कोई पता नहीं है। लोगों को वह अपना नाम छोटू अहिरवार बताता था।
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान
ईंटखेड़ी इलाके में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि गंभीर हालत में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक फि रोज खान (22) ग्राम ईंटखेड़ी में रहता था और प्रायवेट काम करता था। उसकी पत्नी अपनी बच्ची को लेकर मायके गई हुई थी। शुक्रवार को फि रोज ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved