उज्जैन। पिछले दिनों इंदौर और उज्जैन के कुछ लोगों से खाते खुलवाकर उनके खातों में 5 करोड़ रुपए से अधिक की राशि आई थी और उक्त पूरा घटनाक्रम इंदौर निवासी सौरभ गुप्ता द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खबर मिली है कि प्रकरण दर्ज होने और पूरा मामला उजागर होने के बाद आरोपी देश से भाग गया है और उसके दुबई जाने की खबर मिली है। एडिशनल एसपी ने बताया कि 5 करोड़ खाते में डालकर युवक के साथ मारपीट कर मकान इंदौर के व्यक्ति के नाम पर कराए जाने मामले में अब तक मुख्य आरोपी सौरभ गुप्ता पुलिस के हाथ नहीं आया है और उसके इंदौर के पते पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला।
इधर भोला और मांगीलाल निवासी इंदौर को पकड़ा गया है वो भी उसका सही पता नहीं बता पता रहे हैं। टीआई मनीष लोधा ने बताया कि राहुल और भोला के खातों की जाँच की गई तो उनके खातों में 1 करोड़ 80 लाख रुपए डले होने की जानकारी मिली है। दूसरी तरफ सीएसपी पल्लवी शुक्ला पर इस मामले को रफा दफा करने के बदले 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था और मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुँचा जहाँ से पल्लवी शुक्ला को पद से हटाकर मुख्यालय पर अटैच कर दिया गया है।
व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट नजर नहीं आया-लोग होते रहे परेशान महिदपुर (अरुण बुरड़)। महाशिवरात्रि पर्व से शुरू हुए गंगावाड़ी मेले में रविवार को रात्रि में सर्वाधिक भीड़ दिखाई दी। कल रात भीड़ अधिक होने से यहाँ अव्यवस्था फैली और लोग परेशान हुए। रविवार की रात मेले में चाट दुकानंों, आइस्क्रीम और मनोरंजन के साधन […]
आज शाम को होगा सहिबजादों की शहादत पर नाटक का मंचन उज्जैन। सिख समाज तथा विद्याभारती द्वारा आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह फ्रीगंज स्थित गुरुद्वारे से गौरव रैली निकाली गई। वहीं आज शाम शहीद पार्क पर गुजरी माता के साहिबजादों की शहादत पर केंद्रित नाटक का मंचन होगा। […]
सिंहस्थ के दौरान सभी लोगों के लिए लंगर हाल बनेगा जिसमें 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी-बैठक में बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास के नगरों के समाजजन शामिल हुए उज्जैन। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर द्वारा सिंहस्थ सेवा 2028 के प्रथम चरण में 3 करोड़ की लागत से रहवासी कमरे बनाए जाएंगे एवं आधुनिक और […]
अधिकारियों का कहना जब कचरा घर-घर से उठ रहा है तो कर्मचारी अधिक क्यों चाहिए उज्जैन। नए पार्षद लगता है कि वार्ड की सफाई को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने अपने वार्डों के लिए अतिरिक्त 100 कर्मचारियों की माँग की है तथा कहा है कि अभी जो कर्मचारी हैं वह पर्याप्त नहीं हैं। नगर निगम […]