
उज्जैन। आज होली पर्व है और शाम से प्रमुख चौराहों पर होलिका पूजन के साथ कल तड़के होली का दहन होगा और धुलेंडी पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही कल शाम से मुस्लिम क्षेत्रों में शब-ए-बआरात पर्व के चलते कब्रस्तानों में देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहेगा जो सुबह तक जारी रहेगा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर की पुलिस की आज शाम से ड्यूटी शुरू हो जाएगी जो शनिवार शाम तक लगातार चलेगी। इसके लिए थानों सहित ड्यूटी पॉइंटों पर पुलिसकर्मियों के लिए व्यवस्थाएँ करवा दी गई हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved