
मास्को। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को 20 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है. इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने युद्ध संकट (war crisis) के बीच अपने पर्सनल स्टॉफ के करीब एक हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल(Putin fired 1000 employees of personal staff) दिया है. पुतिन (Putin)ने उन लोगों की जगह पर नए लोगों को भर्ती किया है.
रूसी मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन को खाने में जहर देकर हत्या करने का शक है. माना जा रहा है कि पुतिन ने अपने पर्सनल स्टॉफ में इतना बड़ा बदलाव हत्या के डर से किया है. पिछले कुछ दिनो में खुफिया एजेंसियों ने भी पुतिन की हत्या के इनपुट दिए हैं. इससे निपटने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved