img-fluid

मॉर्निंग वाक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कितनी लाभदायक है, कैसे घटता है वजन, जानिए

March 27, 2026

नई दिल्ली। क्या आप एक स्वस्थ जीवन जीने की कामना (wish to live a healthy life) करते हैं? अगर हां, तो यह देख आपके लिए बहुत फायदेमंद (beneficial) साबित होगा। आज हर कोई चाहता है कि वह पूरी तरह फिट व स्‍वास्‍थ्‍य (Health) रहे । तो हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि प्रतिदिन सुबह सुबह घूमना शरीर के लिए स्वस्थ रहता है और बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रोजाना कुछ देर मॉर्निंग वॉक (morning walk) करने से बॉडी फिट रहती है। आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। आप नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करके भी अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं।
वजन घटाना कोई बाएं हाथ का खेल नहीं है. अच्छे से अच्छे व्यक्ति के भी पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में वे लोग जो सुबह-सुबह वॉक पर यह सोचकर निकलते हैं कि हल्का-फुल्का चलने से ही उनका वजन घट जाएगा तो उन्हें इसपर खास ध्यान देने की जरूरत है। चलना (Walking) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और यह कई हद तक वजन भी घटाने में कारगर है. अगर प्रोपर वॉक की जाए तो 500 कैलोरी तक भी घटाई जा सकती है, लेकिन, वॉक करने का भी सही तरीका और टेक्निक होती है जिसका ख्याल रखा जाना चाहिए।

मॉर्निंग वॉक करने से हड्डियों और मांसपेशियों को फायदा होता है।रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से जोड़ों के दर्द और अकड़न से छुटकारा मिलता है।

रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। आज के समय में गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज की समस्या आम होने लगी है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से डायबिटीज की समस्या से बचा जा सकता है।

रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से याददाशत भी मजबूत होती है। नियमित रूप से सैर करने से मस्तिष्क को पर्यापत ऑक्सीजन मिलती है और शरीर में खून का संचार सही तरीके से होता है।

रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। सुबह के समय सैर करने से शरीर में खून का संचार सही तरीके से होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

मॉर्निंग वॉक करने से फेफड़ों को भी फायदा होता है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और सांस से संबंधित समस्याओं में भी राहत मिलती है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से दिनभर ताजगी का अनुभव होता है।

मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक समस्याएं होने का खतरा रहता है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से मानसिक तनाव दूर होता है।

Share:

  • भारत में 40 फीसदी महिलाएं ब्रेस्‍ट कैंसर का शिकार, अन्‍य देशों की तुलना में जीवित रहने की दर भी कम

    Fri Mar 27 , 2026
    नई दिल्ली। इन्सानी जीन में म्यूटेशन से स्तन कोशिकाओं (breast cells) की अनियंत्रित वृद्धि होती है जिसे सामान्य तौर पर स्तन कैंसर कहा जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में तकरीबन 40 फीसदी युवा महिलाएं स्तन कैंसर की चपेट में है। यहां गंभीर सवाल यह है कि जांच और इलाज के बाद भी भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved