
उज्जैन। केडी गेट स्थित शराब दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को रहवासियों के साथ विभिन्न समाज संगठनों ने कलाली के सामने धरना दिया। 2001 से केडी गेट शराब दुकान हटाने के लिए आंदोलन कर रहे मुख्त्यार कुरैशी ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर संकेत भोंडवे ने 2017 में कलाली को बंद करने के आदेश दे दिये थे, जिसके बाद एक सप्ताह तक यह कलाली बंद रहीं लेकिन बाद में फिर रिहायशी इलाके में यह शराब दुकान चालू कर दी गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved