img-fluid

MP: आलीराजपुर में 1.62 करोड़ की शराब बरामद, कैमरों की नजर से बचकर निकला ट्रक; कांग्रेस के तीखे हमलों के बीच पुलिस ने दी सफाई!

October 15, 2026

आलीराजपुर जिले के चांदपुर में 11 अक्टूबर को पकड़ी गई 1 करोड़ 62 लाख रुपए की शराब के मामले में कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। 138 सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद शराब से भरे ट्रक के नानपुर और आलीराजपुर थाना क्षेत्रों से गुजरने पर हैरानी जताई। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आरोपों को गलत बताते हुए पुलिस की लगातार कार्रवाई का हवाला दिया है।

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिले के 27 संवेदनशील स्थानों पर 138 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके बावजूद शराब से भरा ट्रक कई थाना क्षेत्रों से होकर चांदपुर तक कैसे पहुंच गया? उन्होंने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अवैध शराब की आवाजाही रोकने में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

आंदोलन की चेतावनी

पटेल ने नानपुर और आलीराजपुर थाना क्षेत्रों सहित जिले के कई इलाकों में पुलिसकर्मियों पर कथित अवैध वसूली के आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों से भरे वाहन गुजरात की ओर जा रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस महानिदेशक से शिकायत करने और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।

SP ने आरोपों को बताया गलत

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने महेश पटेल के आरोपों को सरासर गलत बताया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले एक सप्ताह में दो बड़ी कार्रवाइयों के दौरान एक करोड़ रुपए से अधिक की शराब और गांजा पकड़ा गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

Share:

  • प्रधान आरक्षक फिरोज खान की संपत्ति पर लोकायुक्त का बड़ा खुलासा! 13.07 करोड़ का मिला खर्च, आय से 575% ज्यादा संपत्ति

    Thu Oct 15 , 2026
    मध्यप्रदेश लोकायुक्त की कार्रवाई में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान से जुड़ी संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जांच में बड़ा आंकड़ा सामने आया है। लोकायुक्त की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अब तक की जांच में चल-अचल संपत्तियों पर लगभग 13 करोड़ 7 लाख 82 हजार 867 रुपये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved