
भोपाल। राजधानी भोपाल में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद अब पूरे प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे लोगों की धरपकड़ के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सघन अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में डीजीपी ने सभी जिलों के अधीक्षकों को निर्देश दिए है। मध्य प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे किरायेदार आंतरिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिये गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां अपनी व्यक्तिगत जरूरतों की पूर्ति के लिए बाहर से कई लोग आकर किराए से निवास करते हैं। इसकी आढ़ में कई असमाजिक तत्व भी अवांछनीय गतिविधियों को संचालित कर सकते है। वर्तमान में कई किराएदारों का चरित्र सत्यापन नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस पूरी परिस्थिति को गंभीरता से लिया जाकर चिंता व्यक्त की गई हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved