
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को 130 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (130 newly infected patients of corona) मिले हैं और कोरोना से 24 घंटे में 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में आज कुल 937 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 290 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 2 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 102 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 79453522 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7874277 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7725553 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 147787 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.11 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.87 फीसदी है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved