उज्जैन। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों की बैठक ली और साफ कहा कि माफिया और दुराचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलती रहे। उन्होंने अपराधियों को पकडऩे में सहयोग करने वाले नागदा निवासी एक व्यक्ति की भी तारीफ की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए विभिन्न जिलों में माफियाओं एवं दुराचारियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्यवाही की सराहना की और समस्त कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि वे लगातार माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करते रहें।
उन्होंने अधिकारियों कहा कि अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। हाल ही के दिनों में सभी जिलों में सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिये जो कार्यवाहियां की गई, उसकी प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कलेक्टर मुक्त कराई गई जमीन की स्थिति की जानकारी मंत्रालय भिजवायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिये घर बनाये जायेंगे। साथ ही उद्योगों की स्थापना इन्हीं जमीनों पर की जायेगी।
उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का सर्वे चल रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिये प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में शहर की ऐसी गलियाँ जहाँ रहवासियों द्वारा कचरा फैंका जाता तथा खुले में पेशाब की जाती जिससे वे गलियाँ गंदी गलियाँ कहलाती है […]
राज्यपाल मंगूभाई एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित गणमान्य नागरिकों ने की अगवानी-कुछ मिनिट देरी से पहुँचे उज्जैन-वहाँ से सीधे कालिदास अकादमी के लिए रवाना हो गए उज्जैन। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह उज्जैन पहुँचे तथा पुलिस लाईन हेलीपेड पर प्रोटोकॉल अनुसार राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अगवानी की। गिनती के लोग […]
उज्जैन। प्रदेश में कई गुंडों ने अवैध रूप से जमीन और मकानों पर कब्जा कर रखा है, लेकिन अब इन भू-माफियाओं की खेर नहीं है। आए दिन प्रशासन का इन पर बुलडोजर चल रहा है। सोमवार की दोपहर में नगर निगम की टीम पुलिस प्रशासन के साथ शिव शक्ति नगर पहुंची और गांजा तस्कर के […]
20 दिन पहले तक बूंद बंूद को तरस रहा था गंभीर डेम और लोग-पिछले साल से साढ़े 16 इंच बारिश कम हुई उज्जैन। अल्प बारिश के बीच इंदौर के यशवंत सागर डेम की बदौलत पूरी क्षमता से 2 हफ्ते पहले गंभीर डेम भर गया था। लगाातर पानी की आवक के कारण कल दोपहर तक गंभीर […]