
उज्जैन। शहर में आवारा श्वानों की भरमार है और प्रतिदिन लोग इनके शिकार हो रहे हैं। कल शाम से लेकर आज सुबह तक अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने चार लोगों को काट लिया। आज सुबह 4 साल की बच्ची को बुरी तरह से जख्मी हालत
में अस्पताल लाया गया। आज सुबह घटिया थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रजराजखेड़ी में रहने वाले राजेन्द्र प्रजापत की 4 वर्षीय पुत्री परि घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान क्षेत्र के आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह जख्मी कर दिया। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इसी तरह आज सुबह कमरी मार्ग पर सफदर अली किसी काम से जा रहे थे तो कुत्ते ने उन्हें काट लिया। महाकाल के समीप रहने वाले मोहम्मद नासिर को कुत्ते ने आज सुबह काट लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved