
इंदौर। गांधी नगर क्षेत्र में 52 साल की महिला का शव रेलवे पटरी पर कटा मिला। महिला की मौत को लेकर पुलिस जांच कर रही है। गांधी नगर थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि लिंबोदागारी गांव स्थित रेलवे फाटक के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की कोशिश की। महिला के हाथ पर इंदर लिखा हुआ है।
उसका एक पैर भी कटा हुआ है। संभवत: उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस उसके परिजन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि उसने आत्महत्या क्यों की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved