
उज्जैन। मौसम विभाग ने भले ही चम्बल संभाग के जिलों में बढ़ते तापमान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हो लेकिन कल उज्जैन शहर का तापमान भी 42 डिग्री पर पहुँच गया था। इतना ही नहीं बीती रात भी न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री बढ़कर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक गर्म हवाओं के कारण पूरे मालवांचल में गर्मी बढ़ गई है। मालवा और निमाड़ में लू चलने के आसार भी बन रहे हैं। आज सुबह तक के लिए ग्वालियर संभाग के कई जिलों सहित उज्जैन जिले में भी लू चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ था लेकिन कल यह बढ़कर 42 डिग्री तक पहुँच गया था, वहीं कल सुबह न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री दर्ज हुआ था लेकिन आज सुबह इसमें ढाई डिग्री का इजाफा हुआ और वेधशाला में न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री रिकार्ड हुआ है। रात का पारा बढऩे से शहर के लोगों को कल दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved