img-fluid

गन्ने के रस में इस चीज को मिलाकर कर लें सेवन, छूमंतर हो जाएगी खांसी की समस्‍या

March 14, 2026

नई दिल्‍ली। बदलते मौसम के साथ ही खांसी-जुकाम(cough and cold) होने की समस्या आम बात है। इसके चलते गले में दर्द के साथ कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि खांसी-जुकाम किसी भी मौसम में हो सकते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि इन छोटी समस्याओं के लिए हर बार आप डॉक्टर के पास ही जाएं, क्योंकि इसका इलाज हमारे आसपास ही मौजूद है। जी हां, अगर आप भी खांसी से परेशान हो चुके हैं तो इस आयुर्वेदिक नुस्खे को अजमा सकते हैं। यह आयुर्वेदिक नुस्खा गन्ने के रस का है।

गन्ने का रस(sugarcane juice) खांसी को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि इस नुस्खे को अपनाकर खांसी की समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

खांसी को जड़ से खत्म करने के लिए सबसे पहले गन्ने का ताजा रस निकलवा लें।



  • उसके बाद मूली को घिसकर इसका रस निकाल लें।
    अब मूली के पचास ग्राम रस को एक गिलास गन्ने के रस में मिलाकर पी लें।
    आपको करीब एक सप्ताह तक रोजाना दोपहर से पहले इसे पीना है।
    ऐसा करने से खांसी में आराम मिल जाएगा।

    गन्ने के रस के अन्य फायदे
    रोजाना गन्ने के रस का सेवन करने से पीलिया रोग (jaundice disease) से छुटकारा मिल सकता है ।
    गन्ना पाचन को दुरुस्त करके खाने को जल्दी पचाने में भी मदद करता है।
    इसके अलावा ये कब्ज को भी दूर करता है।
    गन्ने के रस को पीने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
    गन्ने के रस को पीने से हिचकी आने की समस्या भी दूर होती है।
    यदि आप गन्ने के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करेंगे तो इससे उल्टियां बंद हो जाती हैं।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

    Share:

  • गर्मी के मौसम में किडनी को रखना चाहते हैं सुरक्षित तो इन 3 लेमन ड्रिंक्स का करें सेवन

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्‍ली. किडनी(kidney) खून साफ करने और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने का काम करती है. लेकिन कई बार यही टॉक्सिन्स गुर्दे को डैमेज कर देते हैं और किडनी फेल हो जाती है. लेकिन रोजाना एक ड्रिंक पीकर आप अपनी इस बेहद खास अंग को साफ कर सकते हैं और गुर्दे खराब (kidney damage) होने से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved