पटना। बिहार के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी (Former Bihar minister Ramashray Sahni) के पुत्र मुकेश सहनी को एक साथी के साथ पटना एसटीएफ (STF) की टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के डालकोला से गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पिछले 24 अप्रैल को बिहार एसटीएफ की एक गाड़ी पटना से सटे दानापुर इलाके से चोरी हुई थी। चोरी हुई गाड़ी टाटा गोल्ड सूमो थी। चोरी हुई गाड़ी को एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया है। एसटीएफ की टीम ने समस्तीपुर जिले के मुकेश सहनी और भोजपुर जिले के सुनील कुमार उर्फ सुनील शर्मा को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिला के डालकुला थाना क्षेत्र से अपने विभाग की चोरी गई गाड़ी को भी बरामद किया। पिछले 24 अप्रैल को बिहार एसटीएफ के पटना के सरकारी नंबर की गाड़ी जो डीएसपी स्तर के अधिकारी की थी चोरी चली गई थी. इस संबंध में दानापुर थाना कांड संख्या 300/ 22 दर्ज किया गया था. इसके बाद एसटीएफ के अधिकारियों ने इस मामले के उद्भेदन के लिए SOG1 को जिम्मेवारी सौंपी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved