img-fluid

1111 केसरिया ध्वजो के साथ निकलेगी श्री परशुराम दर्शन यात्रा

May 02, 2022

  • महिलाएं पीले एवं पुरुष श्वेत वस्त्र में होंगे शामिल-भगवान महाकालेश्वर की महाआरती कर प्रारंभ की जाएगी यात्रा

उज्जैन। कल अक्षय तृतीया 3 मई को भगवान विष्णु के आठवें अवतार एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुरामजी की जयंती पर महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण से सुबह 9.30 बजे परशुराम दर्शन यात्रा वाहन रैली के रूप में निकाली जाएगी। इसके पूर्व भगवान महाकालेश्वर की महाआरती की जाएगी। रैली में 1111 केसरिया ध्वज शामिल रहेेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी, पं. गिरीश पाठक एवं सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव पर अक्षय तृतीया पर निकलने वाली परशुराम दर्शन यात्रा जो कि एक विशाल वाहन रैली के रूप में निकलेगी सर्वप्रथम प्रात: 8.30 बजे भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया जाएगा। प्रात: 9 बजे भगवान परशुराम का पूजन ध्वज पूजन महाकालेश्वर मंदिर के शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा एवं पं. शैलेंद्र शर्मा के आचार्यत्व में किया जाएगा।



इस मौके पर आचार्य अखिलेशजी महाराज, महामंडलेश्वर अतुलेश आनंदजी, महामंडलेश्वर शैलेश आनंद गिरि जी के सान्निध्य में ब्राह्मण समाज के समस्त वरिष्ठजन एवं उप शाखा के अध्यक्ष बने की उपस्थिति में की जाएगी पश्चात महा आरती होगी। आरती उपरांत प्रात: 9.30 बजे श्री परशुराम दर्शन यात्रा विशाल वाहन रैली के साथ प्रारंभ होगी जो भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा गोपाल मंदिर सती गेट दौलतगंज मालीपुरा देवास गेट चामुंडा माता चौराहा फ्रीगंज शहीद पार्क कंट्रोल रूम देवास रोड से तीन बत्ती चौराहा होते हुए टावर पर पहुंचेगी। टावर पर विश्व शांति महामारी की पुनरावृत्ति ना हो सभी की समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति के लिए ब्रह्म श्रंखला बनाई जाएगी। इसके बाद सभी ब्रह्माजन चाणक्यपुरी स्थित श्री परशुराम मंदिर पहुंचेंगे जहां पर महा आरती के साथ श्री परशुराम दर्शन यात्रा का समापन होगा। कार्यक्रम में उपस्थिति की समस्त ब्राह्मण समाज से श्रवण शर्मा, देवेंद्र पुरोहित, अजय शंकर जोशी, विजय व्यास, यशवंत व्यास, तरुण उपाध्याय, राजेश पुजारी, भगवान शर्मा, हेमंत व्यास, रूपम व्यास, शैलेंद्र द्विवेदी, संजय जोशी, पंकज दुबे, दीप्तेश दुबे, अजय रावत, निर्दोष निर्भय, प्रशांत पुजारी, शिवेंद्र तिवारी, गोकुल शर्मा, सतीश शर्मा, अंकित चौबे, आकाश तिवारी, निकुंज पालीवाल, संजय त्रिवेदी, श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी, श्रीमती निशा त्रिपाठी, श्रीमती संध्या पंड्या, श्रीमती वैशाली हाड़ा, पंडित जितेंद्र मुखिया पंडित लक्ष्मी कांत शुक्ला पंडित देवकीनंदन द्विवेदी पंडित मनोज महादेव आदि ने की है।

Share:

  • सरकारी अस्पतालों में 23 मरीजों पर एक डॉक्टर

    Mon May 2 , 2022
    चरक, माधवनगर और जिला अस्पताल के वार्डों में सालों से कमी है चिकित्सकों की-कोरोना काल में अस्थाई नियुक्तियाँ करना पड़ी थी उज्जैन। जिले के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। यह स्थिति कोरोना महामारी के पहले से मौजूद है। शहर के 3 प्रमुख सरकारी अस्पतालों में भी डॉक्टर कम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved