आज दोपहर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित संगोष्ठी
में होंगे शामिल-भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे
उज्जैन। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज दोपहर में शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इससे पहले आज सुबह वे महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए तथा उन्होंने यहाँ पूजा अर्चना की। उल्लेखनीय है कि आज प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 1 वर्ष पूर्ण होने पर शहर में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ-साथ, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल के भूमिपूजन और विक्रम विश्वविद्यालय के डिजिलॉकर के लोकार्पण कार्यक्रम रखे गए हैं।
इनमें बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम आज दोपहर 12.30 बजे से शुरु होंगे लेकिन इससे पहले ही मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तड़के शहर पहुँच गए थे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ आज सुबह भगवान महाकाल की भस्मारती की और यहाँ दर्शन पूजन भी किया। दोपहर में होने वाले कार्यक्रमों में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक पारस जैन भी शामिल होंगे। कार्यक्रम इंदौर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित होगा।
Share:
कुष्ठ रोग की बीमारी वाले 49 मरीज ठीक हुए … 6 महीने से लेकर 12 महीने लगते हंै मरीज को ठीक होने में उज्जैन। सेहत के प्रति जागरूकता व स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के चलते कुष्ठ रोग की बीमारी के मरीज अब 6 महीने से लेकर 12 महीने में पूरी तरह से ठीक होने लगे […]
इंदौर। इंदौर जिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा गठित दल द्वारा एक और बड़ी कार्यवाही की गई। यहां चिप्स बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारकर हजारों क्विंटल सड़े […]
जेल कांड में जिसको मौका मिला उसने हाथ मारा..लूट में शामिल हो गए शहर के कई लोग एसआईटी कर रही है जाँच-बैंकों से निकलवा रही है नाम-सभी से होगी पूछताछ-बैंक डिटेल मिलने में हो रही है देरी उज्जैन। भैरवगढ़ जेल में हुए डीपीएफ घोटाले में शहर के 100 से अधिक लोगों ने लूट मचाई है […]
उज्जैन। सांवेर उप चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है और यहाँ प्रेमचंद गुड्डू ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस टिकिट देगी। सांवेर में गुड्डू द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है लेकिन श्री गुड्डू को सबसे बड़ा आसरा अपनी उज्जैन की पुरानी टीम से है। जब वे […]