img-fluid

MP में दिन के तापमान में गिरावट, कई जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी

May 06, 2022

भोपाल। प्रदेश में तीन-चार दिन से बने सिस्टम (system) की वजह से कई जिलों में तेज और रिमझिम बारिश हो रही है। राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश (system) में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज (drop in temperature) की गई है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे भी सक्रिय रहेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर हो जाएगा और गर्मी का असर बढ़ेगा। शुक्रवार को सागर, रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होगी। शेष जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। मध्य प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया।



वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि जम्मू-कश्मीर एवं उसके आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की तरफ बढ़ गया है। उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर एक ट्रफ लाइन तमिलनाडु तक बनी हुई है। इसी चक्रवात से एक अन्य ट्रफ लाइन मेघालय तक बनी है। हालांकि पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण इन तीनों मौसम प्रणालियों का विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस वजह से शुक्रवार से एक बार फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। शनिवार से प्रदेश में खंडवा, खरगोन जिलों में फिर लू चल सकती है।

इन जिलों में बारिश के आसार

प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार बने हुए हैं। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सीधी, पन्ना, अनूपपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सिंगरौली और सिवनी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं, मालवा-निमाड़ में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश के बाद उमस भी बढ़ जाएगी। इधर, बाकी जिलों में गर्मी का असर बढ़ गया है।

 

Share:

  • INDORE : 7 जोड़ी ट्रेनों में अब बन सकेंगे मंथली पास

    Fri May 6 , 2022
    इंदौर से चलने वाली 3 ट्रेनें भी शामिल इन्दौर। ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ रेलवे अब डेली अपडाउनर्स की सुविधा पर भी ध्यान दे रहा है। रेलवे ने इंदौर से चलने वाली कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच में अनारक्षित टिकट की सुविधा प्रदान की थी। इसके बाद अब एमएसटी यानि मासिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved