रतलाम। जावरा क्षेत्र के गांव सरसी (Sarsi village of Vara area) में 48 वर्षीय किसान ने गुरुवार को सुबह अपने खेत में बबूल के पेड़ पर फांसी (Fansi) लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान (Farmer) के अचानक इस तरह फांसी लगाने से गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरसी निवासी 48 वर्षीय राजाराम धाकड़ उर्फ राजू गुरूवार सुबह जल्दी खेत पर गया था। करीब 6 बजे आसपास के खेत वाले और अन्य लोग गुजरे तो उन्होंने राजाराम को पेड़ पर लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारणों का पता चलेगा।
महिला ने फांसी लगाई
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत जवाहर नगर निवासी 34 वर्षीय पल्लवी पिता स्व. रामप्रसाद नागिया ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इन दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved