img-fluid

बेगमबाग में युवक ने सास के सिर पर चाकू से वार किया, गंभीर हालत में भर्ती कराया

May 10, 2022

उज्जैन। बेगमबाग में रहने वाली महिला पर आज सुबह उसके घर में घुसकर दामाद ने हमला कर दिया और चाकू उसके सिर पर मार दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी वारदात के बाद भाग निकला। पुलिस ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर लिया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि बेगमबाग निवासी सलमा पति अब्दुल उम्र 45 साल आज सुबह अपने घर पर काम में लगी हुई थी। इसी दौरान उसके घर पर उसका दामाद मोहम्मद सलीम निवासी केडीगेट अपने साथी के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसने सलमा के सिर पर चाकू से वार कर दिया।


आरोपी ने घर का सामान भी बिखेर दिया और हंगामा कर वहाँ से भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और घायल हालत में महिला को अस्पताल लेकर आए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर आई और महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि उसकी बेटी का दामाद सलीम से विवाद चल रहा है और वह उससे अलग रह रही है। इसी विवाद के चलते उसने आज सुबह हमला कर दिया। पुलिस ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

ट्रेन में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन। ट्रेन में चोरी करने वाले दो बदमाशों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। दोनों आरोपी सूरत के रहने वाले और भोपाल के एक यात्री का मोबाईल और दो हजार रुपए चोरी करते हुए उन्हें पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को थाने पर बैठा लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।

Share:

  • दो सालों में 1500 से ज्यादा मरीज बढ़ गए कैंसर के

    Tue May 10 , 2022
    जिले के साथ साथ पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों से भी उपचार के लिए जिला अस्पताल की कैंसर यूनिट में आ रहे मरीज उज्जैन। जिला अस्पताल की कैंसर यूनिट में पिछले दो साल में रजिस्ट्रेशन कराकर कैंसर का उपचार कराने आ रहे मरीजों की संख्या 1500 से ज्यादा बढ़ गई है। यहाँ उपचार सुविधाओं के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved