img-fluid

अब गूगल संस्कृत को भी करेगा ट्रांसलेट

May 12, 2022

भोजपुरी सहित आठ भारतीय भाषाओं को जोड़ा

नई दिल्ली। दिग्गज सर्च इंजन गूगल (search engine google) ने संस्कृत सहित आठ भारतीय भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट  में जोड़ा है। इंटरनेट फर्म लगातार अपने ऑनलाइन ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ रही है। गूगल रिसर्च के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर आइजैक कैसवेल ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में  बताया, ‘संस्कृत गूगल ट्रांसलेट’ में नंबर वन और सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट की जाने वाली भाषा है और अब हम इसे आखिरकार जोड़ रहे हैं। हम पूर्वोत्तर भारत से पहली बार भाषाओं को जोड़ रहे हैं।


संस्कृत के अलावा, गूगल ट्रांसलेट के लेटेस्ट प्रोग्राम में अन्य भारतीय भाषाएं असमिया, भोजपुरी, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) हैं। इसी के साथ अब गूगल ट्रांसलेट पर उपलब्ध भारतीय भाषाओं की कुल संख्या को 19 हो गई है। बता दें कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है और इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है। लेकिन गूगल का लेटेस्ट अपडेट भारत की सभी 22 अनुसूचित भाषाओं को कवर नहीं करता है। इसको लेकर कैसवेल ने बताया,  हमने अनुसूचित भाषाओं के इस गैप को कम से कम करने के लिए काफी हद तक प्रयास किया है।

Share:

  • कोठारी मार्केट, राजवाड़ा में अंडरग्राउंड नहीं रहेगी मेट्रो

    Thu May 12 , 2022
    एलिवेटेड कॉरिडोर ही बनेगा, एयरपोर्ट के फनल एरिया के कारण वहां अंडरग्राउंड का प्रावधान, डिपो के काम में तेजी लाने के भी दिए निर्देश इंदौर। मेट्रो प्रोजेक्ट (metro project) के पहले चरण का काम सुपर कॉरिडोर, एमआर-10 (Super Corridor, MR-10) से लेकर रिंगरोड पर चल रहा है। 31.55 किलोमीटर के पहले चरण में 29 स्टेशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved