img-fluid

Share Market: शेयर बाजार ने तोड़ी छह दिन की सुस्ती, सेंसेक्स 140 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर

May 16, 2022

नई दिल्ली। लगातार छह दिन की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 78.13 अंक या 0.15 फीसदी ऊपर 52,872 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने मामूली 14 अंक या 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।


  • फिलहाल, सेंसेक्स 145 अंक उछलकर, वहीं निफ्टी 57 अंक की तेजी के साथ कारोार कर रहा है। बाजार खुलने के साथ लगभग 1545 शेयरों में तेजी आई, 479 शेयरों में गिरावट आई और 91 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 137 अंक टूटकर 52,794 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 26 अंक फिसलकर 15,782 के स्तर पर बंद हुआ था।

    Share:

  • Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में आज आया उछाल, खरीदने से पहले जानें आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत

    Mon May 16 , 2022
    नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में तेजी दर्ज की गई। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत में 0.15 फीसदी की तेजी आई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved