
उज्जैन। केन्द्र सरकार द्वारा गेहूँ के निर्यात पर अचानक रोक लगा दी गई है। इसके कारण कई मंडी व्यापारियों का गेहूँ बंदरगाहों पर अटक गया है। इसके विरोध में मंडी व्यापारियों ने कल कामकाज बंद रखा था और आज भी हड़ताल रखी है। इससे मंडी में सन्नाटा नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि कृषि उपज मंडी में नए गेहूँ की आवक घटने के बाद भी रोजाना 15 से 18 हजार बोरी बिकवाली के लिए आ रहा था। इससे नीलामी बराबर चल रही थी, परंतु अनाज व्यापारी संघ की ओर से पूरे प्रदेश में दो दिन की हड़ताल की घोषणा की गई थी, इस वजह से कल भी मंडी में नीलामी नहीं हुई थी और आज भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved