कल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इसी बहाने याद किया जाए भोपाल के मौसम और आबोहवा को। नवाबी दौर में हमारा भोपाल हरी भरी वादियों और दरख्तों के झुरमुटों। का शहर हुआ करता था। शाहजहानाबाद, जुमेराती, गिन्नोरी, जहांगीराबाद वगेरह रिहायशी बस्तियों के आंगन वाले घरों में जाम फल और खिरनी के पेड़ जरूरी तौर पे हुआ करते थे। मध्य प्रदेश के वजूद में आने के बाद जब टीटी नगर में सरकारी मकान बने तब लोगों ने घरों में जामुन और आम के दरख़्त लगाए थे। नॉर्थ और साउथ टीटी नगर और 74 बंगले में हजारों की तादात में पेड़ लगाए गए थे। भोपाल की नवाब शाहजहां बेगम ने मोतिया तालाब, सिद्दिक हसन खां तालाब और मुंशी हुसैन खां तालाब बना कर वाटर मैनेजमेंट की जो मिसाल पेश की ही उसका दुनिया में कोई दूसरा नमूना नहीं मिलता। इन तालाबों का एक बूंद पानी बर्बाद नहीं किया जाता था। इनकी वजह से आज भी भोपाल में भूमिगत जल स्तर ठीक ठाक बना हुआ है। आज भयंकर ट्रैफिक और रेलमपेल बन चुकी हमीदिया रोड को पचास की दहाई के बाद तक ठंडी सड़क के नाम से जाना जाता था। इसके किनारे, नीम, करंज और शीशम के पेड़ हुआ करते थे। तीन मोहरे से रॉयल मार्केट जाने वाली सड़क भी ठंडी सड़क कहाती थी। वैसे नए भोपाल में लिंक रोड नंबर 1 से वल्लभ भवन जाने वाली रोड को भी ठंडी सड़क कहा जाता है। बाकी शहर के पर्यावरण पे हो रहे इंसानी हमलों ने भोपाल की पूरी इकोलॉजी को ही खतम कर दिया है। स्मार्ट सिटी बनने से हजारों पेड़ों को काट दिया गया। ना हमीदिया रोड पे ठंडक है न लिंक रोड पे। हमीदिया रोड से बेरसिया रोड होते हुए जो सड़क इस्लाम नगर तक जाती थी उसपे नवाब काल में शहतूत के पेड़ लगाए गए थे। बताया जाता है की भोपाल से जब फ़ौज इस रास्ते से कूच करती थी तब फौजियों का ग्लूकोज लेवल कम न हो जाए इस लिए हुकूमत ने शहतूत के पेड़ लगवाए थे। बाकी अब तो शहर के बड़े और कई छोटे तस्लाबो तक पे वजूद का संकट है। तालाबों पे कब्जे हो रहे हैं। नतीजतन भोपाल में अब गर्मी नाकाबिले बर्दाश्त हुई जा रही है। टेंपरेचर 44 से 45 डिग्री के पार जा रहा है। कुछ करो भोपाल वालों वर्ना तुम्हारी दास्तान भी न होगी दास्तानों में।
Share:Related Articles
कल मुख्यमंत्री सम्मान निधि के 400 करोड़ करेंगे ट्रांसफर
मप्र के 20 लाख किसानों को मिलेगी सौगात पिछले माह 35.50 लाख किसानों को दिए थे 1600 करोड़ भोपाल। प्रदेश के लगभग 20 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के 400 करोड़ रुपए शनिवार को ट्रांसफर किए जाएगे। इसके लिए सागर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां […]
मंत्रालय संघ के चुनाव में जीएडी का दखल से इंकार
अफसरों को गुमराह कर पहले सुरक्षा ली, सच्चा पता चलने पर आदेश निरस्त भोपाल। मंत्रालय कर्मचारी संघ के चुनाव पिछले महीने संपन्न हो चुके हैं, लेेकिन कर्मचारी नेताओं के एक गुट द्वारा फिर चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव कराने के लिए सरदार पटेल पैनल ने रजिस्ट्रार फमर््स एवं सोसायटी द्वारा चुनाव कराए जाने का […]
दिग्गी के जन्मदिन पर मंडलोई ने बांटा राशन
ओम यादव ने निकाली रैली संत नगर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के जन्मोत्सव पर सोमवार को ग्रामीण कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राजेन्द्र मण्डलोई के नेतृत्व में कुष्ट आश्रम गांधी नगर में भोजन वितरण का कार्यक्रम किया और बैरसिया में गरीबों को राशन बांटा गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव ओम […]