img-fluid

जबलपुर संभाग में चुनावी जमावट कर आए शिवराज

June 04, 2022

  • भाजपा अध्यक्ष के साथ तीन दिन से जबलपुर में मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ तीन दिन तक जबलपुर प्रवास पर थे। उनके दौरे को सामान्य शिष्टाचार बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक नजरिए से शिवराज का यह दौरान अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री तीन दिन तक जबलपुर में रहकर भाजपा के पक्ष में निकाय एवं पंचायत चुनाव की गोटियां फिट कर आए हैं। मुख्यमंत्री ने टिकट के दावेदारों से लेकर पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा की और उनके मन की बात भी टटोल आए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर प्रवास के दौरान उन इलाकों में भी गए, जहां भाजपा कमजोर हैं।



साथ ही संगठन में नाराज चल रहे नेताओं से भी उन्होंने मुलाकात की और उनके मन की बात जानी। शिवराज के इस दौरे से भाजपा को जबलपुर में निकाय चुनाव में सियासी फायदा होने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री ने जबलपुर संभाग की अन्य नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर निगम क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं टिकट के दावेदारों से भी चर्चा की। जबलपुर समेत आसपास के जिलों की जिपं सीटों को लेकर भी फीडबैक लिया। खास बात यह है कि जेपी नड्डा के जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश संवाद प्रमुख लोकेन्द्र पारासर एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष भी जबलपुर पहुंचे थे।

Share:

  • नड्डा के फीडबैक से तय होगा मध्यप्रदेश का सियासी भविष्य

    Sat Jun 4 , 2022
    3 दिन में मप्र का निचोड़ ले गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव चल रहे हैं। दोनों चुनावों का ऐलान भी हो चुका है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मप्र में तीन दिन तक रहकर सियासी निचौड़ अपने साथ ले गए हैं। नड्डा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved