
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 94 अंक फिसलकर 55,675 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली 15 अंक टूटकर 16,569 के स्तर पर बंद हुआ।
इससे पहले सेंसेक्स सूचकांक 94 अंक की गिरावट के साथ 55,67 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी सूचकांक ने 30 अंक टूटकर 16,554 के स्तर पर खुला कारोबार शुरू किया था। वहीं बीते कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 49 अंक की गिरावट के साथ 55,769 के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 44 अंक फिसलकर 16,584 के स्तर पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved