
राजस्थान के बाडमेर में हादसा
बाडमेर। राजस्थान के बाडमेर जिले में एसयूवी कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत से 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुडामालानी रामजी का गोल मेगा हाईवे की है। सभी लोग एक ही परिवार के थे और शादी समारोह में शामिल होने के लिए जालौर से बाडमेर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved