
भोपाल। आगामी 23 जून को होने वाले भेल यूनियनों के चुनाव का शंखनाद हो गया है। यूनियन भेल कारखाने से लेकर टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारियों के बीच जाएंगी। में प्रचार करना शुरू कर दिया। चार साल के कार्यकाल के लिए हो रहे चुनाव में एक, दो, तीन नंबर पर भेल की अलग-अलग यूनियनों ने प्रचार में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। भेल कामगार ट्रेड ( सीटू), भेल आल इंडिया एम्प्लाई यूनियन (एबु), राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) , भारतीय मजदूर संघ ( बीएमएस ), हैवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन ( एचएमएस ) ने रूठे हुए कर्मचारियों को मनाने लगे हैं। अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं। एक तरफ इंटक, एबु, बीएमएस के पदाधिकारियों ने भेल कारखाने में कर्मचारियों से संपर्क किया तो दूसरी ओर सीटू, एचएमएस के पदाधिकारी भी अलग-अलग ब्लाक में काम करने वाले भेल कर्मचारियों से मिले। भेल कर्मचारियों से अपने पक्ष में मतदान कररने की मांग रखी। जीतने के बाद की गई घोषणाओं को पूरा कराने के लिए वादा किया। इधर अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग कर्मचारी-अधिकारी ट्रेड यूनियन ने पिपलानी में एक बैठक रखी। जिसमें प्रचार-प्रसार की रूपरेखा बनाई गई।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved