
विरोध को भांपकर प्रदेश संगठन को बदलना पड़ा बाहरी को लाने का फैसला
दौड़ में मधुु वर्मा -जीतू जिराती भी अभी कायम
इंदौर। भोपाल (Bhopal) से आज भाजपा (BJP) के बचे हुए महापौर प्रत्याशियों (Mayor Candidates) का फैसला होना है। स्थानीय नेता (Local Leader) के नाम पर सभी नेता एकमत हो गए हैं। उनका कहना है कि टिकट (Ticket) किसी को भी मिले, लेकिन वह इन्दौर का ही हो, बाहरी नहीं। इसके बाद मधु वर्मा (Madhu Verma) और जीतू जिराती (Jitu Jirati) दौड़ में फिर आगे हो गए हैं।
आज दोपहर में भाजपा की कोर ग्रुप (Core Group) की बैठक प्रदेश कार्यालय में होना है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधरराव मौजूद रहेंगे। कल दिल्ली से लौटने के बाद इन्दौर के महापौर प्रत्याशी के रूप में डॉ. निशांत खरे (Dr. Nishant Khare) का नाम तेजी से उभरा था, लेकिन स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग पर यह निर्णय रोक दिया गया। अब आज एक बार फिर इस पर मंथन किया जा रहा है, जिसमें डॉ. खरे के नाम के साथ-साथ मधु वर्मा और जीतू जिराती के भी नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। इसके अलावा एक नाम पुष्यमित्र भार्गव का भी है, जिस पर मंथन होना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved