
जबलपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ऐसे चालकों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत रेड सिग्नल जंप करने वाले वाहन चालक, रांगसाइड वाहन चलाने वाले चालक एवं मोबाइल फोन पर बात करने वाले वाहन चालकों को समझाइश देकर चालानी कार्रवाई की गई। विगत दो दिवस में लगभग 55 वाहन चालकों पर विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करते हुए 27500 शमन शुल्क वसूल किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved