
पल्लेकल। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पल्लेकल में खेले गए पहले वनडे मैच (first ODI) में श्रीलंका (Sri Lanka) को दो विकेट (beating two wickets) से हराते हुए पांच मैचों की सीरीज (five-match series) में 1-0 की बढ़त (1-0 lead) ले ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कुशल मेंडिस (86*) की बदौलत 300/7 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (80*) की बदौलत मुकाबला अपने नाम किया।
श्रीलंका के लिए दनुश्का गुनाथिलका (55) और पथुम निशंका (56) ने 115 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। मेंडिस (86*) और वनिंदु हसरंगा (37) ने अपनी टीम को 300 के स्कोर तक पहुंचाया। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को 44 ओवर में 282 रनों का लक्ष्य मिला था। स्टीव स्मिथ (53) ने पारी को संभाला तो वहीं मैक्सवेल (80*) ने अपनी टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका के लिए वनिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
115 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका का स्कोर 134/3 हो गया था। ऐसे में मेंडिस ने एक छोर संभालते हुए 87 गेंदों में नाबाद 86 रनों की पारी खेली जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। इस पारी के साथ ही उन्होंने वनडे रनों के मामले में तिसारा परेरा (2,338) को पीछे छोड़ दिया है। मेंडिस के नाम 83 मैचों में 2,383 रन हो गए हैं।
मैक्सवेल जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 30 ओवर में 189/5 था। क्रीज पर आने के बाद मैक्सवेल ने धुंआधार अंदाज से बल्लेबाजी की और 51 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने छह छक्के और छह चौके लगाए थे। श्रीलंका के खिलाफ सात मैचों में यह मैक्सवेल द्वारा लगाया गया पहला अर्धशतक है। वह इस टीम के खिलाफ एक शतक भी लगा चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved