उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार से शुरु हुए महाअनुष्ठान की आज 5वें दिन दोपहर में पूर्णाहुति होगी। महाकाल की यज्ञशाला में सुबह से इसकी तैयारी हो गई है और देवताओं के मंडलों का पूजन किया जा रहा है। अच्छी बारिश की कामना को लेकर यह अनुष्ठान शुरु हुआ था। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि मंदिर में अनुष्ठान के दौरान कई बार प्रवेश भी रोकना पड़ा।
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि इस बार अच्छी बारिश की कामना को लेकर महाकालेश्वर मंदिर में 5 दिवसीय महाअनुष्ठान किया जा रहा है। इसमें पहली बार लगातार 5 दिन भगवान पर सतत जलधारा प्रवाहित की जा रही है। पुजारी पुरोहित और ब्राह्मणजन मंत्रोच्चार के साथ महाअनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। 5 दिवसीय अनुष्ठान का आज अंतिम दिन है और दोपहर बाद पूर्णाहुति होना है। पूर्णाहुति के लिए महाकालेश्वर मंदिर की यज्ञ शाला में सुबह से तैयारियाँ पूरी हो गई है। यहाँ सभी देवताओं के मंडलों का पूजन सुबह से चल रहा है और दोपहर बाद महाअनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। अनुष्ठान के चलते इधर आज भी महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए नंदी हाल में भी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद कल से दर्शन व्यवस्था फिर बहाल हो जाएगी।
Share:
भाजपा सरकार को घेरेंगे एवं प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगे-चार घंटे रुकेंगे शहर में उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कल सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुँचेंगे तथा वे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में शहीद पार्क पर आमसभा को सम्बोधित करेंगे। उज्जैन आते ही वे महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाएँगे। नगर निगम चुनाव में पार्टी […]
उज्जैन। मिलेट्री ट्रायल को लेकर बुने गए नाटक कोर्ट मार्शल में समाज में फैले ऊँच-नीच के भेदभाव के साथ जातिगत विषमताओं का कुरुप चेहरा दिखाया गया है। नाटक के अंत तक दर्शकों की भीड़ हॉल में जुटी रही। नाटक में रामचंदर केंद्रीय पात्र है, जिस पर अपने दो अफसरों पर जानलेवा हमला तथा एक की […]
उज्जैन। पंचांग में भेद के चलते इस बार जन्माष्टमी का पर्व कल से दो दिन मनेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कल 11 अगस्त को शैव मत मानने वाले अनुयायी तथा 12 अगस्त को वैष्णव पंथी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएँगे। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि शास्त्र तथा पौराणिक मत के मुताबिक जन्माष्टमी के लिए अष्टमी तिथि […]
मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के बाद परेड की सलामी लेंगे उज्जैन। कल सुबह दशहरा मैदान पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा शामिल होंगे। वे यहाँ निर्धारित समय में पहुँचकर सबसे पहले ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का […]